जामिया में छात्रों के प्रदर्शन में शामिल हुए इमरान मसूद, पुलिस ने हिरासत में लिया, सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी भी हिरासत में लिए गए

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद आज जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों के समर्थन के लिए पहुंचे थे, जहां दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने छात्रों के समर्थन में कहा कि वे अपने बच्चों के लिए अपनी जान तक दे सकते हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए आरोप लगाया कि उनके अधिकारों को दबाने की कोशिश की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को हिरासत में लिया है। वे जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने भी आरोप लगाया कि छात्रों से मिलने जाते समय पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में लिया। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। हालांकि नदवी को बाद में रिहा कर दिया गया।

imran masood

इमरान मसूद को पुलिस ने हिरासत में लिया

इस दौरान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने छात्रों के समर्थन में कहा कि वे अपने बच्चों के लिए अपनी जान तक दे सकते हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए आरोप लगाया कि उनके अधिकारों को दबाने की कोशिश की जा रही है।

End of Feed