दिल्ली में जल संकट पर सियासत जारी, अभी तक नहीं मिली राहत; कांग्रेस ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन-Video

Congress Matka Phod Protest: दिल्ली में पीने के पानी का संकट बढ़ता जा रहा है। राजधानी के कई इलाकों में लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। वहीं, दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी के बर्बादी के वीडियो भी सामने आया है। पाइप लाइन फटने से पानी सड़क पर ही बह रहा है। इस बीच, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार और केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को उजागर करने के लिए मटका फोड़ (घड़ा फोड़) विरोध प्रदर्शन किया।

Congress Matka Phod Protest: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार और केंद्र में भाजपा

Congress Matka Phod Protest

दिल्ली में जल संकट के बीच कांग्रेस ने किया मटता फोड़ प्रदर्शन

के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को उजागर करने के लिए मटका फोड़ (घड़ा फोड़) विरोध प्रदर्शन किया। एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने बताया कि पानी के नाम पर जनता को ठगा जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी गरीब लोगों को हो रही है। सरकारें आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेल रही हैं। पानी की व्यवस्था पहले से क्यों नहीं की गई? वे राजनीति करने में व्यस्त थे। कांग्रेस पार्टी बहरी और गूंगी सरकार को जगाने के लिए दिल्ली में 'मटका फोड़' विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने टैंकर माफिया के साथ मिलीभगत की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संकल्प लिया है कि दिल्ली के हर कोने में मटका फोड़ा जाएगा और सोई हुई सरकार को जगाया जाएगा।

End of Feed