Bihar Politics: बिहार कांग्रेस के एक बड़े नेता ने इशारा किया है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार को मनाने की कांग्रेस कोशिश नही करेगी। कांग्रेस नेता ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के साथ जाकर नीतीश अपनी क्रेडिबिलिटी (USP) को ही ख़त्म करेंगे। नेता ने दावा किया कि RJD के साथ गठबंधन में 2024 लोकसभा चुनाव को कांग्रेस लड़ेगी। कांग्रेस वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं। नेता ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी में असम ज्यादा भीड़ देखने को मिलेगी। यात्रा पर इस राजनीतिक हलचल का कोई असर देखने को नहीं मिलेगा। बता दें बिहार में 30 जनवरी राहुल गांधी की यात्रा है।
कांग्रेस ने साधी चुप्पी, आरजेडी ही करें नीतीश से बात
वहीं दूसरी तरफ दूसरी तरफ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी दिल्ली रवाना हो गए हैं। सीएम आवास में नीतीश कुमार ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी, संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की है। हालांकि, बैठक में क्या बात हुई, इसकी जानकारी किसी नेता ने मीडिया को नहीं दी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी दिल्ली रवाना हो गए। माना जा रहा है कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर वे दिल्ली गए हैं और रात को पार्टी के बड़े नेताओं से मिलेंगे। सबसे गौर करने वाली बात यह है कि जिस फ्लाइट से चौधरी गए हैं, उसी फ्लाइट से जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी भी दिल्ली रवाना हुए हैं। इस बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि नीतीश कुमार इस बार पलटी मारने के साथ-साथ विधानसभा भी भंग कर सकते हैं। ताकि जोड़ तोड़ की राजनीति न हो सके। विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते राजद, खेला कर सकती है। ऐसी भी अटकलें हैं।
