देश

Bihar Politics: बिहार की राजनीतिक घटनाक्रम पर कांग्रेस ने साधी चुप्पी, नीतीश को मनाने की कोशिश नही करेगी पार्टी

Bihar Politics: नीतीश कुमार के परिवारवाद वाले बयान के बाद एक बार फिर बिहार में सियासी घमासान जारी है। जहां एक तरफ अटकलें लगाई जा रही है कि नीतीश कुमार इस बार पलटी मारने के साथ-साथ विधानसभा भी भंग कर सकते हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस विषय पर चुप्पी साध रखी है।

Image

कांग्रेस ने साधी चुप्पी, आरजेडी ही करें नीतीश से बात

Photo : Times Now Digital

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस के एक बड़े नेता ने इशारा किया है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार को मनाने की कांग्रेस कोशिश नही करेगी। कांग्रेस नेता ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के साथ जाकर नीतीश अपनी क्रेडिबिलिटी (USP) को ही ख़त्म करेंगे। नेता ने दावा किया कि RJD के साथ गठबंधन में 2024 लोकसभा चुनाव को कांग्रेस लड़ेगी। कांग्रेस वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं। नेता ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी में असम ज्यादा भीड़ देखने को मिलेगी। यात्रा पर इस राजनीतिक हलचल का कोई असर देखने को नहीं मिलेगा। बता दें बिहार में 30 जनवरी राहुल गांधी की यात्रा है।

वहीं दूसरी तरफ दूसरी तरफ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी दिल्ली रवाना हो गए हैं। सीएम आवास में नीतीश कुमार ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी, संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की है। हालांकि, बैठक में क्या बात हुई, इसकी जानकारी किसी नेता ने मीडिया को नहीं दी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी दिल्ली रवाना हो गए। माना जा रहा है कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर वे दिल्ली गए हैं और रात को पार्टी के बड़े नेताओं से मिलेंगे। सबसे गौर करने वाली बात यह है कि जिस फ्लाइट से चौधरी गए हैं, उसी फ्लाइट से जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी भी दिल्ली रवाना हुए हैं। इस बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि नीतीश कुमार इस बार पलटी मारने के साथ-साथ विधानसभा भी भंग कर सकते हैं। ताकि जोड़ तोड़ की राजनीति न हो सके। विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते राजद, खेला कर सकती है। ऐसी भी अटकलें हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article