किसान आंदोलन के बीच कांग्रेस का बड़ा ऐलान, सरकार बनी तो किसानों को देंगे MSP की लीगल गारंटी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2024, 04:32 PM IST

Congress President Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अगर कांग्रेस सरकार चुनकर आती है तो किसानों को एमएसपी (MSP)की लीगल गारंटी दी जाएगी।

Congress President Mallikarjun Kharge: दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर सियासत शुरू हो गई है। इसका मजमून सोमवार को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में दिखाई दिया। लोागें को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अगर कांग्रेस सरकार चुनकर आती है तो किसानों को एमएसपी (MSP)की लीगल गारंटी दी जाएगी। खड़गे का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब चार महीने बाद देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में उनके बयान को किसान वर्ग को साधने के मकसद से देखा जा रहा है।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी

दरअसल, मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मंच से बोल रहे थे। उन्होंने कहा, मैं भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होकर ये देखने आया हूं कि इस यात्रा को कितना प्यार और समर्थन मिल रहा है। लोग इस यात्रा को दिल से चाहते हैं और एकजुट होकर अन्याय के विरुद्ध खड़े हैं। राहुल गांधी की यात्रा 5 न्याय पर आधारित है- युवा न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और भागीदारी न्याय। वे न्याय का यह संदेश पूरे देश में पहुंचा रहे हैं। इसलिए मैं सभी की तरफ से राहुल गांधी का धन्यवाद देता हूं।

End of Feed