देश

अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस नेता 150 शहरों में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, निकालेंगे अंबेडकर सम्मान मार्च

Ambedkar Row: कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर नया प्लान तैयार किया है। पार्टी 22 और 23 दिसंबर तक देशभर में अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मीडिया से बताया कि अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर कब-कब क्या-क्या किया जाएगा।

Image

कांग्रेस नेता 150 शहरों में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Photo : Twitter

Ambedkar Row: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शनिवार को बताया कि लोकसभा और राज्यसभा के कांग्रेस सांसद, सीडब्ल्यूसी सदस्य देश भर के 150 अलग-अलग शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करेंगे। कांग्रेस अमित शाह के राज्यसभा में अंबेडकर से संबंधित टिप्पणी को लेकर उनके इस्तीफे की मांग कर रही है, जिसे मंत्री ने विपक्षी पार्टी पर हमला करते हुए किया था। पवन खेड़ा ने कहा कि 22 और 23 दिसंबर को 150 से अधिक शहरों में हमारे लोकसभा और राज्यसभा के सांसद, सीडब्ल्यूसी सदस्य गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और जिस तरह से उन्होंने बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान किया है, उसकी निंदा करेंगे।

कांग्रेस निकालेगी बाबासाहेब अंबेडकर सम्मान मार्च

खेड़ा ने आगे बताया कि पार्टी 24 दिसंबर को बाबासाहेब अंबेडकर सम्मान मार्च निकालेगी और जिला कलेक्टरों के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपेगी। खेड़ा ने कहा कि 24 दिसंबर को हम अपने जिला मुख्यालयों पर मार्च निकालेंगे और कलेक्टरों को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देंगे। उसमें भी हम अमित शाह के इस्तीफे की अपनी मांग दोहराएंगे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article