अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की एंट्री पर बवाल, पार्टी का झंडा छीना, धक्का-मुक्की

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2024, 07:01 PM IST

यह घटना उस समय हुई, जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कइ नेता अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद कांग्रेस झंडा लहारने को लेकर हुआ।

Ram Mandir: अयोध्या में सोमवार को रामलला के दर्शन करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं के साथ मंदिर के बाहर ही धक्का-मुक्की की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों ने कांग्रेस नेताओं के साथ दुर्व्यहार किया, इतना ही नहीं कांग्रेस का झंडा भी छीनकर फाड़ दिया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें दौड़ा लिया गया। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद कांग्रेस झंडा लहारने को लेकर हुआ। आरोप है कि राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी का झंडा फहराने की कोशिश कर रहे थे, जिसका वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

Congress

अयोध्या में कांग्रेस नेताओं के साथ धक्का-मुक्की

यह घटना उस समय हुई, जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कइ नेता अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान नेताओं ने सरयू नदी में स्नान भी किया। अयोध्या कांग्रेस महिला अध्यक्ष रेनु राय ने बताया कि हम लोग यहां रामलला के दर्शन करने आए थे। इसी दौरान कुछ अराजकतत्वों ने हमारी पार्टी का झंडा छीन लिया और उनके साथ गालीगलौच भी शुरू कर दी। इस दौरान उनसे मारपीट की भी कोशिश की गई।

End of Feed