देश

अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की एंट्री पर बवाल, पार्टी का झंडा छीना, धक्का-मुक्की

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2024, 07:01 PM IST

यह घटना उस समय हुई, जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कइ नेता अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद कांग्रेस झंडा लहारने को लेकर हुआ।

Image

अयोध्या में कांग्रेस नेताओं के साथ धक्का-मुक्की

Photo : ANI

Ram Mandir: अयोध्या में सोमवार को रामलला के दर्शन करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं के साथ मंदिर के बाहर ही धक्का-मुक्की की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों ने कांग्रेस नेताओं के साथ दुर्व्यहार किया, इतना ही नहीं कांग्रेस का झंडा भी छीनकर फाड़ दिया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें दौड़ा लिया गया। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद कांग्रेस झंडा लहारने को लेकर हुआ। आरोप है कि राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी का झंडा फहराने की कोशिश कर रहे थे, जिसका वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

यह घटना उस समय हुई, जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कइ नेता अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान नेताओं ने सरयू नदी में स्नान भी किया। अयोध्या कांग्रेस महिला अध्यक्ष रेनु राय ने बताया कि हम लोग यहां रामलला के दर्शन करने आए थे। इसी दौरान कुछ अराजकतत्वों ने हमारी पार्टी का झंडा छीन लिया और उनके साथ गालीगलौच भी शुरू कर दी। इस दौरान उनसे मारपीट की भी कोशिश की गई।

कांग्रेस नेताओं ने शुरू की नारेबाजी

घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को लगी, कई कांग्रेस नेता घटनास्थल पर पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही। हालांकि, जब मामला बढ़ा तो पुलिस ने लोगों को रोका। इस दौरान वहां मौजूद लोगों का कहना है कि कांग्रेस नेताओं को यहां कांग्रेस का झंडा नहीं फहराना चाहिए था। यहां तिरंगा या राम मंदिर का झंडा लेकर आना चाहिए था।

कांग्रेस ने ठुकराया था न्योता

बता दें, इससे पहले कांग्रेस हाईकमान ने राम मंदिर उद्घाटन का न्योता ठुकरा दिया था। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी को दिया गया था। बीते बुधवार को कांग्रेस ने इसमें शामिल होने से इंकार कर दिया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह भाजपा और मोदी सरकार का इवेंट है। इसलिए कांग्रेस इस आयोजन में शामिल नहीं होगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें