Congress Protest: राहुल गांधी अयोग्यता मामले पर लाल किला के पास कांग्रेस का प्रदर्शन, कई विपक्षी नेता गिरफ्तार

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 28, 2023, 09:12 PM IST

Congress Protest: संसद से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अयोग्यता के खिलाफ हाथों में जलती मशालें लेकर कांग्रेस नेता मंगलवार को लाल किले के पास इकट्ठा हुए। जहां पहले से ही पुलिस मुस्तैद थी। कांग्रेस नेता जैसे ही लाल किला के पहुंचे पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेना शुरू कर दिया।

Congress Protest: कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सदस्यता रद्द होने के विरोध में मंगलवार शाम दिल्ली की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के लिए उतरी। लाल किले के पास के नेता और सांसद बैनर-पोस्टर लेकर पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विपक्ष कई अन्य पार्टियों के सांसद भी कांग्रेस नेताओं के साथ दिखे।

rahul gandhi protest

राहुल गांधी मामले पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

कई नेता गिरफ्तार

संसद से राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ हाथों में जलती मशालें लेकर कांग्रेस नेता मंगलवार को लाल किले के पास इकट्ठा हुए। जहां पहले से ही पुलिस मुस्तैद थी। कांग्रेस नेता जैसे ही लाल किला के पहुंचे पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेना शुरू कर दिया। कई नेताओं को पुलिस ने जबरदस्ती उठाकर वैन में डाल दिया। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने संभावित कानून और व्यवस्था के मुद्दों का हवाला देते हुए लाल किले से पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में टाउन हॉल तक "लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च" की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

End of Feed