देश

कैसी है सोनिया गांधी की तबियत? अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज, डॉक्टरों ने बताया स्वास्थ्य का हाल

Sonia Gandhi News: सोनिया गांधी को सीने में इन्फेक्शन की वजह से ब्रोंकियल अस्थमा बढ़ने के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने बताया कि इलाज पर अच्छी प्रतिक्रिया दी और वे ठीक हो गई हैं। उनका इलाज सही रहा और वे ठीक हो गई हैं। उन्हें आज शाम 5 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Image

कैसी है सोनिया गांधी की तबियत?

Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी की कुछ समय पहले तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां अब उन्होंने अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सर गंगा राम अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने बताया कि वे अब ठीक हो गई हैं।

सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने कहा, 'उन्हें 5 जनवरी 2026 को सीने में इन्फेक्शन की वजह से ब्रोंकियल अस्थमा बढ़ने के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज सही रहा और वे ठीक हो गई हैं। उन्हें आज शाम 5 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और घर पर आगे का इलाज जारी रखने की सलाह दी गई है।'

एक हॉस्पिटल अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि यह एक रूटीन एडमिशन है और उन्हें चेस्ट फिजीशियन की देखरेख में रखा गया है। अधिकारी ने आगे बताया कि गांधी को पुरानी खांसी की समस्या है और वह रेगुलर चेक-अप के लिए आती रहती हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता पिछले महीने 79 साल की हो गईं।

डॉक्टरों ने क्या कहा है?

सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन अजय स्वरूप ने कहा था कि विस्तृत जांच के बाद पता चला कि दिल्ली में ठंडे मौसम और खराब हवा की क्वालिटी के कारण सोनिया गांधी का ब्रोंकियल अस्थमा थोड़ा बढ़ गया था। डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर उन्हें ऑब्ज़र्वेशन और आगे के मेडिकल मैनेजमेंट के लिए एडमिट करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा था कांग्रेस सांसद अच्छा रिस्पॉन्स दे रही हैं, लेकिन उन्हें डिस्चार्ज करने का फैसला उनकी क्लिनिकल प्रोग्रेस के आधार पर लिया जाएगा। उन्हें एक या दो दिन में डिस्चार्ज किए जाने की संभावना है। हालांकि, रविवार यानी आज उन्हें छुट्टी दी गई।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article