देश

'वह बहुत मोटे हैं' रोहित शर्मा पर बयान देकर घिरी कांग्रेस नेता; फैन्स के नाराज होने पर दी सफाई

Shama Mohamed on Rohit Sharma: शमा मोहम्मद अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट पर बुरी तरह घिर गई हैं। रोहित शर्मा को लेकर की गई उनकी टिप्पणी पर क्रिकेट फैंस से लेकर राजनीतिक पार्टियां भी उनकी आलोचना कर रही हैं।

Image

कांग्रेस प्रवक्ता ने रोहित शर्मा वाले बयान पर दी सफाई

Photo : Twitter

कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट पर बुरी तरह घिर गई हैं। रोहित शर्मा को लेकर की गई उनकी टिप्पणी पर क्रिकेट फैंस से लेकर राजनीतिक पार्टियां भी उनकी आलोचना कर रही हैं। इस पूरे मामले में शमा मोहम्मद ने अब सफाई भी पेश की है हालांकि इस दौरान भी उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के तौर पर ओवरवेट हैं।

ये बॉडी शेमिंग नहीं है- शमा मोहम्मद

बता दें, चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान शमा मोहम्मद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के रूप में मोटे हैं। उन्हें वजन कम करने की जरूरत है! और बेशक भारत के अब तक के कप्तानों में वह सबसे ज्यादा अनइंप्रेसिव कप्तान हैं। अब कांग्रेस नेता ने सफाई देते हुए कहा कि मैंने किसी का अपमान करने के लिए ट्वीट नहीं किया था। उस ट्वीट में मैंने कहा कि एक खिलाड़ी होने के नाते उनका वजन ज्यादा है। ये बॉडी शेमिंग नहीं है। मैंने कहा कि वे एक अप्रभावी कप्तान हैं क्योंकि मैंने उनकी तुलना पहले के कप्तानों से की थी। कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने कहा कि जब विराट कोहली मोहम्मद शमी के साथ खड़े थे तब उन पर भाजपा के लोगों ने क्यों हमला किया था? वे एक अच्छे कप्तान थे... वे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हैं और रन बनाते हैं। वे दूसरे टीम के खिलाड़ियों की भी अच्छा करने पर तारीफ करते हैं। मेरे हिसाब से विराट अच्छे कप्तान हैं... मैं एक खिलाड़ी हूं इसलिए फिटनेस पर बोलती हूं। आज कल प्रधानमंत्री भी फिट इंडिया के बारे में बात करते हैं... खिलाड़ी को फिट होना चाहिए।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article