देश

Rahul Gandhi : छुट्टी पर विदेश नहीं देश में हैं राहुल गांधी, जानें किस चीज का ले रहे मजा

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Feb 16, 2023, 01:19 PM IST

Rahul Gandhi in Gulmarg : गुलमर्ग जाते समय राहुल थोड़ी देर के लिए तनमार्ग कस्बे में भी रुके थे। यहां पर भी वह अपनी चिर-परिचित सफेद टी-शर्ट में नजर आए। 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान एवं सर्दी के मौसम में राहुल सफेद टी-शर्ट में नजर आए। दिसंबर-जनवरी की हाड़ कंपाने वाली सर्दी के मौसम में राहुल गांधी केवल टी-शर्ट में नजर आए।

Image

दो दिनों की अपनी निजी यात्रा पर कश्मीर में हैं राहुल गांधी।

Photo : PTI

Rahul Gandhi Vocation : करीब पांच महीनों की 'भारत जोड़ा यात्रा' के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राजनीतिक कामधाम से दूर और निजी छुट्टी पर हैं। राहुल अपनी छुट्टियां विदेशों में मनाने के लिए सुर्खियों में रहते आए हैं लेकिन इस बार वह विदेश नहीं बल्कि अपने ही देश में हैं और छुट्टियों का मजा ले रहे हैं। वायनाड के सांसद राहुल इन दिनों जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में हैं। यहां ताजा बर्फबारी हुई है। पर्यटकों के साथ उन्होंने स्कीइंग का भरपूर लुत्फ उठाया है। स्कीइंग करते राहुल का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर कहा कि इतनी लंबी यात्रा के बाद उन्हें छुट्टी लेने का अधिकार तो बनता ही है।

दो दिन कश्मीर में रहेंगे राहुल

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक राहुल गांधी अपनी दो दिनों की निजी यात्रा पर कश्मीर में हैं। बता दें कि 'भारत जोड़ो यात्रा का समापन 30 जनवरी को श्रीनगर में हुआ।' यात्रा समाप्त होने के बाद उन्होंने खीर भवानी मंदिर का दर्शन भी किया था।

'भारत जोड़ो यात्रा' के समय सफेद टी-शर्ट हुई लोकप्रिय

गुलमर्ग जाते समय राहुल थोड़ी देर के लिए तनमार्ग कस्बे में भी रुके थे। यहां पर भी वह अपनी चिर-परिचित सफेद टी-शर्ट में नजर आए। 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान एवं सर्दी के मौसम में राहुल सफेद टी-शर्ट के ऊपर कोई गर्म कपड़ा नहीं पहना। दिसंबर-जनवरी की हाड़ कंपाने वाली सर्दी में वह केवल टी-शर्ट में दिखे। इस पर लोगों ने पूछा कि क्या राहुल गांधी को ठंड नहीं लगती? या ठंड से बचने का उनका राज क्या है? कांग्रेस नेता ने हालांकि, इसका जवाब कुछ राजनीतिक अंदाज में दिया।

राहुल को अपने बीच पाकर पर्यटक हुए खुश

गुलमर्ग में कुछ दिनों पहले भारी बर्फबारी हुई है और यहां तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। इस ठंड से बचने के लिए राहुल गांधी वुलेन कैप और गर्म जैकेट और बूट पहने नजर आए। वहां पहले से स्कीइंग का आनंद उठा रहे पर्यटकों ने देखा कि उनके बीच राहुल गांधी भी हैं तो उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। पर्यटक ने राहुल गांधी को घेर लिया और उनके साथ सेल्फी खिंचाई। कांग्रेस नेता ने भी उन्हें निराश नहीं किया। उन्होंने सेल्फी खिंचवाई और उनसे बात की।

विदेश यात्रा पर भाजपा के निशाने पर रहे हैं राहुल

'भारत जोड़ो यात्रा' के समापन के अगले दिन यानी 31 जनवरी को राहुल गांधी ने श्रीनगर स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर तिरंगा झंडा फहराया। उस दिन भी बर्फबारी और बारिश हुई। बर्फबारी देख राहुल गांधी और प्रियंका गांधी खुद को रोक नहीं पाए। दोनों एक-दूसरे पर बर्फ फेंकी और उससे खेलते नजर आए। राहुल गांधी अपनी छुट्टियों को लेकर हमेशा भाजपा के निशाने पर रहे हैं। भाजपा आरोप लगाती है कि राहुल गांधी गंभीर नेता नहीं है और वह चीजों को गंभीरता से नहीं लेते लेकिन इस बार गुलमर्ग में अपनी छुट्टियां बिताकर कांग्रेस नेता भाजपा को जवाब दिया है।
आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article