हम एक समाज के तौर पर कहां जा रहे हैं?- रेप की घटनाओं पर बोले राहुल गांधी, सभी दलों से की ये अपील

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार के बाद महाराष्ट्र में हो रही रेप की घटनाओं को लेकर सभी पार्टियों से बड़ी अपील है। राहुल गांधी ने कहा कि राजनीतिक दलों को गंभीर मंथन करना होगा कि समाज में महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए क्या कदम उठाए जाएं।

KEY HIGHLIGHTS
  • महाराष्ट्र में रेप की घटनाओं को लेकर उबाल
  • कोलकाता रेप केस को लेकर भी देशभर में प्रदर्शन
  • राहुल गांधी ने सरकार और पुलिस को घेरा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में रेप की हो रही घटनाओं पर सभी दलों से अपील करते हुए कहा कि सभी सरकारों, नागरिकों और राजनीतिक दलों को गंभीर मंथन करना होगा कि समाज में महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए क्या कदम उठाए जाएं। राहुल गांधी ने कहा कि एक समाज के तौर पर हम कहां जा रहे हैं, ये सोचने की जरूरत है।

End of Feed