नारायण मूर्ति के समर्थन में MP मनीष तिवारी, बोले- सप्ताह में 70 घंटे काम करना चाहिए, हम भी रोज 12-15 घंटे करते हैं काम

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 10, 2023, 11:15 AM IST

प्रति सप्ताह 70 घंटे काम को लेकर इंफोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति की सलाह का कांग्रेस नेता और सांसद मनीष तिवारी ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि सप्ताह के सातों दिन रोज 12-15 घंटे काम करते हैं।

देश की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने यानी विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं को प्रति सप्ताह 70 घंटे काम करने की इंफोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति की सलाह पर चल रही बहस में सीनियर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी भी कूद पड़े। तिवारी ने नारायण मूर्ति का समर्थन करते हुए कहा कि 1 दिन की छुट्टी और एक साल में 15 दिनों की छुट्टियों के साथ सप्ताह में 70 घंटे काम करना चाहिए। ऐसा कानून बनाया जाना चाहिए। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कांग्रेस सांसद ने कहा कि विभिन्न जन प्रतिनिधि और निर्वाचित सांसद सार्वजनिक सेवा के साथ करियर को संतुलित करते हुए सप्ताह के सातों दिन रोज 12-15 घंटे काम करते हैं।

70 hours work a week, NR Narayan Murthy, Manish Tiwari

सप्ताह में 70 घंटे काम को लेकर नारायण मूर्ति के समर्थन में आए मनीष तिवारी

उन्होंने कहा कि सप्ताह में 70 घंटे काम को लेकर इंफोसिस एनमूर्ति के बयान को लेकर हंगामा किया जा रहा है। उसे मैं समझ नहीं पा रहा हूं। इसमें गलत क्या है? हममें से कुछ जन प्रतिनिधि सार्वजनिक सेवा के साथ करियर को संतुलित करते हुए सप्ताह के सातों दिन 12-15 घंटे काम करते हैं। तिवारी ने आगे कहा कि वह रविवार को भी काम करते हैं और उन्हें यह भी याद नहीं है कि आखिरी बार उन्होंने वीकेंड में कब छुट्टी ली थी। उन्होंने कहा कि मुझे याद नहीं है कि मैंने आखिरी बार रविवार की छुट्टी कब ली थी। रविवार को निर्वाचन क्षेत्र में पूर्ण कार्य दिवस भी होता है। चाहे आप निर्वाचित हों या नहीं।

End of Feed