देश

Bageshwar Dham: कांग्रेस नेता कमलनाथ पहुंचे बागेश्वर धाम, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात पर एमपी की सियासत में उबाल: Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2023, 11:46 PM IST

बागेश्वर धाम में कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने माथा टेका धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से की मुलाकात, इसके बाद एमपी की सियासत में उबाल आ गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सोमवार को बुंदेलखंड दौरे पर बागेश्वर धाम भी पहुंचे उन्होंने वहां हनुमानजी के दर्शन किए और कहा कि मैंने प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की, गौर हो कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की कमलनाथ की इस मुलाकात से एमपी की सियासत में उबाल आ गया है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ बागेश्वर धाम पहुंचे और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की। वहीं कमलनाथ की इस मुलाकात को बीजेपी ने चुनावी स्टंट बताया है।

पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात भी की

उन्होंने बंद कमरे में धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात भी की, बाद में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि हम तो हनुमान जी के दर्शन करने आए हैं। मैंने छिंदवाड़ा में सबसे बड़ा हनुमान मंदिर बनवाया है। 101 फीट ऊंची प्रतिमा लगी है वहां यहां मैंने प्रार्थना की है कि मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहे, प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।

बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर सवाल किया

बीजेपी ने भी कांग्रेस और कमलनाथ पर वार करना शुरू कर दिया एमपी बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर सवाल किया कि क्या कमलनाथ जी नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह के बयानों को लेकर बागेश्वर धाम से माफी मांगेंगे या फिर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह कमलनाथ से अपने बयानों को लेकर माफी मांगेंगे। वीडी शर्मा ने आगे कहा कि कमलनाथ जी बागेश्वर धाम दर्शन करने गए हैं, यह उनका स्वागत योग्य कदम है, लेकिन कांग्रेस जो दोहरी नीति अपनाती है उस पर प्रदेश और देश की जनता उनसे जवाब मांग रही है, एक तरफ उनके ही पार्टी के नेता पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, वहीं दूसरी तरफ कमलनाथ उनके दरबार में जाकर सर झुकाते हैं, आखिर कांग्रेस की असल नीति क्या है ये वह जनता के सामने उजागर करें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article