एथेनॉल मिश्रण पर BJP ने कांग्रेस को घेरा, जोशी बोले- 'राहुल को खुश' करने की कोशिश कर रही विपक्षी पार्टी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बेंगलुरु में संवाददाताओं से कहा, 'अगर कांग्रेस यह मुद्दा राहुल गांधी को खुश करने के लिए उठा रही है, तो वह एक अलग तरह की तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। एक ओर वे अल्पसंख्यकों, खासकर मुसलमानों के प्रति तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं

Ethanol Blending : केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस पर पेट्रोल में एथेनॉल का मिश्रण बढ़ाने के मुद्दे को उठाकर पार्टी नेता राहुल गांधी को 'खुश करने’ की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कर्नाटक सरकार की जांच प्रक्रिया में खामियां होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर पहले ही स्पष्टीकरण दे चुकी है, इसके बावजूद कांग्रेस की सरकार बेबुनियाद दावे कर रही है।

Prahlad Joshi

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी।

राहुल को खुश करने के लिए कांग्रेस उठा रही यह मुद्दा

जोशी ने बेंगलुरु में संवाददाताओं से कहा, 'अगर कांग्रेस यह मुद्दा राहुल गांधी को खुश करने के लिए उठा रही है, तो वह एक अलग तरह की तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। एक ओर वे अल्पसंख्यकों, खासकर मुसलमानों के प्रति तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं और दूसरी ओर राहुल गांधी को खुश करने में लगे हैं। वे उनके समर्थन में सामने आते हैं और कुछ भी कह देते हैं। जनता यह सब समझती है।’

End of Feed