Jharkhand Assembly Elections: झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई कांग्रेस, तैयारियां शुरू

झारखंड विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए बनाई गई कांग्रेस स्क्रीनिंग कमिटी की पहली बैठक में उम्मीदवारों के चयन के प्रोसेस पर चर्चा हुई।

KEY HIGHLIGHTS
  1. पार्टी ने 15 दिन का समय दिया है कि जो उम्मीदवार चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक हैं
  2. उनको 14 अगस्त से 29 अगस्त के बीच अपना आवेदन प्रदेश या ज़िला कार्यालय में देना होगा
  3. टिकट पर फ़ैसला लेने वाली स्क्रीनिंग कमिटी 24-25 अगस्त को झारखंड का दौरे पर रहेगी

झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी कांग्रेस ने शुरू कर दी है… उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए बनाई गई स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक 13 अगस्त को दिल्ली में बुलाई गई, जिसमे झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रभारी ग़ुलाम अहमद मीर, स्क्रीनिंग कमिटी प्रमुख गिरीश चोदनकर, प्रकाश जोशी और पूर्व विधायक पूनम पासवान शामिल थे।

congress

झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी कांग्रेस ने शुरू कर दी

सूत्रों की मानें तो बैठक में फ़ैसला लिया गया कि पार्टी ने 15 दिन का समय दिया है कि जो उम्मीदवार चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक हैं वो 14 अगस्त से 29 अगस्त के बीच अपना आवेदन प्रदेश या ज़िला कार्यालय में देना होगा।

End of Feed