देश

'कांग्रेस सबसे बड़ी OBC विरोधी, नहीं बनाया एक भी PM...'महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए बरसे अमित शाह

Congress Anti OBC Party: महिला आरक्षण बिल और परिसीमन को लेकर वोटिंग से पहले अमित शाह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि OBC की सबसे बड़ी विरोधी कांग्रेस पार्टी है।

Image

लोकसभा में बरसे अमित शाह

Congress Anti OBC Party: महिला आरक्षण बिल और परिसीमन को लेकर वोटिंग से पहले केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी को समर्थन देने के लिए कहा। वहीं अमित शाह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि OBC की सबसे बड़ी विरोधी कांग्रेस पार्टी है। अमित शाह ने कहा कि परिसीमन होगा तो SC-ST की सीटें भी बढ़ेंगी। जो लोग इस बिल का विरोध कर रहे हैं वह ST-ST की सीटें बढ़ने का विरोध कर रहे हैं।

शाह ने कहा कि सीटों का परिसीमन जरूरी है क्योंकि सांसद की लोकसभा सीट का क्षेत्र बहुत बड़ा होता है। उसे कवर करना सांसद के लिए मुश्किल हो जाता है। वह क्षेत्र के लोगों से मिल नहीं पाता है और लोग भी सांसद के पास अपनी समस्या नहीं ले जा पाते हैं।

'OBC की सबसे बड़ी विरोधी है कांग्रेस'

अमित शाह ने आगे कहा कि मैं कांग्रेस से कहता हूं कि सिर्फ भाषण में नारे लगाने से देश का पिछड़ा वर्ग आपको हितैषी नहीं मानेगा। 1947 से 2014 तक आप ओबीसी का विरोध करते रहे। जब ओबीसी के बिना सत्ता नहीं मिलेगी, यह समझ आ गया, तब आज ओबीसी की माला जप रहे हो। यह दिखावटी प्रेम है, इस देश का पिछड़ा वर्ग भी जानता है और देश की पूरी जनता भी जानती है। और आज से देश की महिलाएं भी जानेंगी कि उनका अधिकार कांग्रेस पार्टी ने छीना।

'कांग्रेस ने देश को एक भी OBC प्रधानमंत्री नहीं दिया'

अमित शाह ने कहा कि OBC की सबसे बड़ी विरोधी कांग्रेस है। कांग्रेस ने चौधरी चरण सिंह और सीताराम केसरी को अपना कार्यकाल नहीं पूरा करने दिया। कांग्रेस ने अभी तक देश को एक भी OBC प्रधानमंत्री नहीं दिया है। लेकिन BJP ने अति पिछड़ा वर्ग से आने वाले नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया।

'अच्छा-बुरा सोचे बिना मोदी जी जो कर रहे हैं, उसका विरोध'

ऐसा नहीं है कि सिर्फ महिला आरक्षण विधेयक का विरोध हो रहा है, हमने धारा 370 समाप्त की, उन्होंने विरोध किया, राम मंदिर बनाया, विरोध किया, CAA लाए, विरोध किया, तीन तलाक समाप्त किया, विरोध किया, GST लाए, विरोध किया, आयुष्मान भारत बनाया, विरोध किया, नया संसद भवन बनाया, विरोध किया, CDS बनाया, विरोध किया, नक्सलवाद खत्म किया, विरोध किया, एयरस्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर का विरोध किया। इन्होंने अच्छा-बुरा सोचे बिना नरेन्द्र मोदी जी जो कर रहे हैं, उसका विरोध करने का ठान लिया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें