FIR कराने से इनके अपराध छिप जाएंगे?- राहुल गांधी पर शुद्धीकरण विवाद में उत्तराखंड में केस हुआ दर्ज तो भड़की कांग्रेस

Rahul Gandhi News: उत्तराखंड में राहुल गांधी पर दर्ज FIR को लेकर कांग्रेस भड़की है। पार्टी का कहना है कि शुद्धीकरण करने वाले के बजाय आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई हुई।

Rahul Gandhi News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में शुद्धीकरण विवाद तो लेकर FIR दर्ज होने पर कांग्रेस भड़की दिख रही है। कांग्रेस ने कहा है कि जिस व्यक्ति ने मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद शुद्धीकरण किया, उसके खिलाफ FIR दर्ज नहीं हुई, बल्कि उस शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जो उसके खिलाफ आवाज उठा रहे थे। राहुल गांधी ने इस मामले में दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा था कि जबतक इस मामले में न्याय नहीं मिल जाता, केस दर्ज नहीं हो जाता, वो चुप नहीं बैठेंगे।

End of Feed