कांग्रेस ने भी कसी कमरः सुरजेवाला को MP का सौंपा अतिरिक्त प्रभार, दो सूबों को दिए नए चीफ

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 17, 2023, 08:48 PM IST

Elections 2023: कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इस बाबत विज्ञप्ति भी जारी की गई, जिसमें बताया गया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ये नियुक्तियां की हैं।

Elections 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस हरकत में आने के बाद कमर कसते हुए दिखी है। गुरुवार (17 अगस्त, 2023) को पार्टी ने सूबे के विस चुनाव से कुछ माह पहले अपने प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल को कार्यमुक्त करते हुए महासचिव रणदीप सुरजेवाला को मप्र प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी है।

दल ने इसके साथ ही अपने नेता अजय राय को बृजलाल खाबरी की जगह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया और पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक को गुजरात का प्रभारी बनाया। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इस बाबत विज्ञप्ति भी जारी की गई, जिसमें बताया गया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ये नियुक्तियां की हैं।

End of Feed