राम मंदिर चढ़ावा चोरी, पेपर लीक, E20... मानसून सत्र में किन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष? कांग्रेस नेताओं ने किया साफ

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अहम बैठक हुई। यह बैठक सोनिया गांधी के 10 जनपथ आवास पर हुई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, शशि थरूर, जयराम रमेश, प्रमोद तिवारी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कांग्रेस ने साफ किया कि मानसून सत्र में वह राम मंदिर चढ़ावा चोरी, पेपर लीक, इथेनॉल ब्लेंडिंग (E20), महंगाई, विदेश नीति, भ्रष्टाचार, राजनीतिक दलों को तोड़ने के आरोप, वनों की कटाई और SC, ST, OBC व अल्पसंख्यकों के अधिकारों जैसे मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरेगी।

मानसून सत्र से पहले आज सुबह 11 बजे कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास (10 जनपथ) पर कांग्रेस संसदीय दल की बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के अलावा, तारिक अनवर, गौरव गोसाई, के सुरेश, जयराम रमेश, प्रमोद तिवारी सहित कई दिग्गज नेता पहुंचे। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पार्टी सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "हम इस मुद्दे (राम मंदिर के चंदे की कथित चोरी) को जरूर उठाएंगे। यह एक बड़ा मुद्दा है। यह लोगों के भरोसे और आस्था का धोखा है।"

congress (5)

मानसून सत्र से पहले कांग्रेस संसदीय दल की बैठक हुई। Congress X handle

खरगे ने क्या कहा?

वहीं, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'चढ़ावा चोरी' यानी आस्था के साथ धोखा, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में गहराता भ्रष्टाचार, संस्थाओं पर कब्जा, राजनीतिक दलों को तोड़ने की राजनीति, कई घोटाले और भ्रष्टाचार के आरोप, कमर तोड़ महंगाई, विदेश नीति की विफलताएं और रणनीतिक चूक, 3.5 करोड़ वाहन मालिकों पर इथेनॉल ब्लेंडिंग थोपना, बेलगाम वनों की कटाई तथा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर लगातार हो रहे हमले जैसे अहम मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी आगामी मानसून सत्र के दौरान मोदी सरकार को जवाबदेह ठहराएगी।

End of Feed