देश

'कांग्रेस सांसद देश के जनादेश का कर रहे अपमान', यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बार फिर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए देश के जनादेश के अपमान का आरोप लगाया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस नेता को पीएम मोदी से फोबिया हो गया है।

Image

कांग्रेस कर रही देश के जनादेश का अपमान- केशव प्रसाद मौर्य

Photo : ANI

राहुल गांधी के उस बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्म से अन्य पिछड़ी जाति (OBC) समुदाय से नहीं हैं और उन्होंने देश से झूठ बोला है पर उत्तर प्रदेश उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद देश के जनादेश का अपमान कर रहे हैं। राज्य के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता को पीएम मोदी से फोबिया हो गया है। राहुल गांधी को पीएम नरेंद्र मोदी से फोबिया हो गया है। वह हमेशा पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं। जितने भी सर्वे आ रहे हैं उनमें साफ तौर पर कहा जा रहा है कि पीएम मोदी तीसरी बार सरकार बनाएंगे। यह उनकी हताशा है यह नरेंद्र मोदी का अपमान नहीं है, यह हमारे देश के पिछड़े समुदायों का सरासर अपमान है।"

प्रधानमंत्री ने पूरे देश से झूठ बोला- राहुल गांधी

इससे पहले गुरुवार को, वायनाड के सांसद ने अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ओडिशा चरण के दौरान यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि पीएम मोदी सामान्य वर्ग में पैदा हुए हैं, इस टिप्पणी की पूरी भारतीय जनता पार्टी ने आलोचना की थी। जब भी बीजेपी कार्यकर्ता आपके पास आएं, तो उन्हें एक बात बताएं कि हमारे प्रधानमंत्री ने पूरे देश से झूठ बोला कि वह पिछड़े वर्ग से हैं। वह पिछड़े वर्ग में पैदा नहीं हुए, वह सामान्य जाति से हैं। आप यह बात हर किसी को बताएं।" ऐसा तब हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में संसद में खुद को 'सबसे बड़ा ओबीसी' कहा और कांग्रेस पर पिछड़े समुदायों के नेताओं के साथ व्यवहार करते समय पाखंड में लिप्त होने और दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया।

कांग्रेस सरकार ने ओबीसी को न्याय नहीं दिया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर 'धन्यवाद प्रस्ताव' के जवाब में कहा कि कांग्रेस पार्टी और यूपीए सरकार ने ओबीसी के साथ न्याय नहीं किया। कुछ दिन पहले, कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 1970 में, जब वह बिहार के सीएम बने, तो उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए क्या नहीं किया गया? कांग्रेस बर्दाश्त नहीं कर सकती ओबीसी...वे गिनते रहते हैं कि सरकार में कितने ओबीसी हैं। क्या आपको (कांग्रेस) यहां (खुद की ओर इशारा करते हुए) सबसे बड़ा ओबीसी नहीं दिख रहा है? पीएम मोदी ने यूपीए सरकार पर हमला जारी रखते हुए कहा कि पिछली सरकार ने ओबीसी को न्याय नहीं दिया। पीएम ने कहा, "यूपीए सरकार के दौरान, एक अतिरिक्त-संवैधानिक निकाय का गठन किया गया था। सरकार उस निकाय के सामने अपनी बात नहीं रख सकती थी। राष्ट्रीय सलाहकार परिषद - क्या इसमें कोई ओबीसी सदस्य था? पता लगाएं।"

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article