देश

कांग्रेस और उसके घमंडिया साथी महिला आरक्षण के घोर विरोधी- राजस्थान में बोले PM मोदी, गहलोत सरकार को दिया जीरो नंबर

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 25, 2023, 05:45 PM IST

पीएम मोदी ने राज्सथान की राजधानी जयपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कई वर्षों से महिलाएं लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण का इंतजार कर रही थीं। मैंने ये नहीं किया लेकिन आपके वोट की ताकत से ये हो गया।

Image

राजस्थान में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी

Photo : Twitter

सोमवार को पीएम मोदी जब राजस्थान पहुंचे तो वहां से उन्होंने कांग्रेस और उसकी राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस से लेकर राजस्थान की गहलोत सरकार तक पर पीएम मोदी ने सिलसिलेवार तरीके से हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके 'घमंडिया' साथी महिला आरक्षण के घोर विरोधी हैं।

महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस को घेरा

पीएम मोदी ने राज्सथान की राजधानी जयपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कई वर्षों से महिलाएं लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण का इंतजार कर रही थीं। मैंने ये नहीं किया लेकिन आपके वोट की ताकत से ये हो गया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की मंशा कभी भी महिलाओं को सशक्त बनाने की नहीं थी। जो कांग्रेस नेता आज महिला आरक्षण की बात कर रहे हैं, वे ऐसा 30 साल पहले कर सकते थे। कांग्रेस कभी भी महिलाओं को 33% आरक्षण देना नहीं चाहती थी। आज, अगर वे महिला आरक्षण के पक्ष में हैं। तो यह इसमें उनकी रुचि के कारण नहीं बल्कि आप सभी (महिलाओं) के दबाव के कारण है। पीएम मोदी ने कहा- "कांग्रेस और उसके 'घमंडिया' साथी महिलाओं के लिए आरक्षण के खिलाफ हैं।"

गहलोत सरकार को दिया जीरो नंबर

इसके बाद पीएम मोदी ने राजस्थान की गहलोत सरकार को निशाने पर लिया और एक बाद एक मुद्दे पर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान की जनता ने कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ बिगुल बजा दिया है। कांग्रेस ने यहां जिस तरह से सरकार चलाई, उसके लिए वह शून्य अंक पाने की हकदार है। पीएम मोदी ने कहा- "राजस्थान के लोगों ने गहलोत सरकार को हटाने और बीजेपी को वापस लाने का फैसला किया है।"

युवाओं के पांच साल बर्बाद

गहलोत सरकार ने यहां के युवाओं के 5 महत्वपूर्ण वर्ष बर्बाद कर दिए। राजस्थान में भाजपा सरकार बनने के बाद पेपर लीक माफिया पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। पीएम मोदी ने कहा- "राजस्थान में निवेश बढ़े, यहां नए कारखाने लगें, नई फैक्ट्रियां लगें, ये जरूरी है। लेकिन जहां कदम-कदम पर करप्शन हो, जहां लाल डायरी में काली करतूतें हों, हर कोई कट और कमीशन में व्यस्त हो, वहां कौन पैसा लगाना चाहेगा? जहां सरेआम गला काटने की घटनाएं हों और सरकार मजबूर हो, वहां कैसे निवेश होगा?"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें