सिब्बल को सता रही इंडिया गठबंधन की चिंता, कांग्रेस की पैरवी कर केजरीवाल पर साधा निशाना

कांग्रेस के पूर्व नेता सिब्बल ने कहा, सभी को यह तय करना होगा कि वे चुनाव कैसे लड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी का फायदा यह है कि उनके पास एक ही कमान है और उन्हें इसका फायदा मिलता है।

Sibal on Congress: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल को इंडिया गठबंधन लेकर अपनी चिंता जताई है और कांग्रेस का समर्थन किया है। सिब्बल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सभी को आम सहमति से साथ लाने का प्रयास करती है और इंडिया गठबंधन के सभी दलों को एक साथ बैठकर यह तय करना चाहिए कि वे आगे चुनाव कैसे लड़ेंगे और भ्रम को दूर करना चाहिए। सिब्बल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से भी सवाल पूछे जाने चाहिए थे, जब उन्होंने हरियाणा, गोवा, गुजरात और अन्य जगहों पर कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार उतारे थे।

kapil sibal

कपिल सिब्बल

कहा- कांग्रेस करती है आम सहमति की कोशिश

सिब्बल ने कहा, यह सवाल पूछा जाना चाहिए था। कांग्रेस हमेशा आगे बढ़ने के लिए सभी को आम सहमति से साथ लाने की कोशिश करती है। कभी-कभी दिक्कत होती है। जब बिहार में चुनाव हुए और कांग्रेस ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया, तो राष्ट्रीय जनता दल ने कहा कि वह कांग्रेस की वजह से सत्ता में नहीं आ सकी।

End of Feed