बिहार राजनीतिक संकट: बिहार में सियासी उथलपुथल के बीच कांग्रेस के 13 विधायकों के फोन बंद, लालू खेमे की उड़ी नींद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2024, 11:45 AM IST

Bihar Political Crisis in Hindi: खबर है कि नीतीश कुमार को मनाने के लिए कांग्रेस तुरुप के इक्के के तौर पर सोनिया गांधी को आगे ला सकती है। सोनिया गांधी उनसे फोन पर बात कर सकती हैं।

Bihar Political Crisis: बिहार में मची सियासी उथलपुथल के बीच शनिवार का दिन महत्वपूर्ण होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार की राजनीति में छाए संकट के बादल आज पूरी तरह साफ हो जाएंगे, इसके साथ ही यह भी तय हो जाएगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किस ओर जाते हैं। इस सियासी उठापटक में अब तक साइलेंट मोड में बैठी कांग्रेस की टेंशन बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस के 13 विधायकों के फोन बंद बताए जा रहे हैं और कहा जा रहा है कि ये विधायक नीतीश कुमार के संपर्क में हैं।

lalu Ydav

लालू यादव

इस तरह की खबरें सामने आने के बाद तेजस्वी यादव खेमे की नींद भी उड़ गई है। दरअसल, नीतीश कुमार की अनिश्चितता को लेकर खेमेबंदी में जुटी राजद का गणित कांग्रेस के ये विधायक बिगाड़ सकते हैं। इस बीच खबर है कि तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर विधायक दल की बैठक बुला ली है, इसके साथ ही लालू यादव भी जोड़-तोड़ में लग गए हैं।

End of Feed