देश

आतंक के खिलाफ तैयारी पर कांग्रेस का सवाल, जयराम बोले-पहलगाम के आतंकी फरार हैं, सरकार डेलिगेशन भेज रही

जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि 26/11 मुंबई हमले के आतंकवादी मार दिए गए थे और एक आतंकवादी पकड़ा गया। इसके बाद दुनिया भर के देश भारत के समर्थन में आकर खड़े हो गए थे लेकिन पहलगाम हमले के आतंकवादी अभी फरार हैं और सरकार डोजियर तैयार कर रही है और कूटनीतिक सर्वदलीय शिष्टमंडल विदेशों में भेज रही है।

Image

आतंकवाद के खिलाफ भारत भेज रहा सर्वदलीय शिष्टमंडल।

Jairam Ramesh : आतंकवाद के खिलाफ सरकार की तैयारी और सर्वदलीय शिष्टमंडल पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस महासचिव एवं मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि 26/11 मुंबई हमले के आतंकवादी मार दिए गए थे और एक आतंकवादी पकड़ा गया। इसके बाद दुनिया भर के देश भारत के समर्थन में आकर खड़े हो गए लेकिन पहलगाम हमले के आतंकवादी अभी फरार हैं और सरकार डोजियर तैयार कर रही है और कूटनीतिक सर्वदलीय शिष्टमंडल विदेशों में भेज रही है।

रमेश ने पूछा-जिन्ना को क्लीन-चिट किसने दी?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आलोचना किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलेत हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि काग्रेस नेता के पीछे पड़ने की जगह भाजपा को अपनी ऊर्चा पाकिस्तान और चीन के खिलाफ लगानी चाहिए। समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में रमेश ने कहा, 'मोहम्मद अली जिन्ना को क्लीन-चिट किसने दी और किसने उनकी प्रशंसा की? भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए।' रमेश ने कहा कि जसवंत सिंह और लालकृष्ण आडवाणी ने जिन्ना की प्रशंसा की और उन्हें महान नेता बताया।

'पीएम मोदी लंच करने लाहौर गए थे'

कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा कि पाकिस्तान के साथ रिश्ते सुधारने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी बस से लाहौर गए और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जो नवाज शरीफ के साथ लंच करने के लिए लाहौर गए।

आप हताश हो गए हैं-रमेश

रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘जब आप हताश हो गए हैं, आपकी छवि धूमिल हो चुकी है तो सांसदों को विदेश भेज रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि हालिया सैन्य संघर्ष में चीन ने पाकिस्तान की मदद की थी और दोनों देशों के इसी गठजोड़ को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पहले ही सवाल उठा चुके हैं। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि अब भाजपा की तरफ से सरकार की विफलताओं से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।

बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ आतंकी हमला

आतंकवादियों ने बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों की हत्या कर दी थी। मारे गए लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे। इसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने छह और सात मई की दरमियानी रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान चलाकर पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article