पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण और वोट बैंक की सोच से प्रेरित- अमेरिका की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट पर भारत का करारा जवाब

अमेरिका ने बुधवार को धार्मिक स्वतंत्रता पर प्रकाशित एक रिपोर्ट में भारत की आलोचना की थी। साथ ही यहूदियों और मुसलमानों के खिलाफ दुनिया भर में बढ़ती कट्टरता पर चिंता भी जताई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिका की रिपोर्ट पर कांग्रेस भी भड़की
  • अमेरिका ने भारत की धार्मिक स्वतंत्रता पर की थी टिप्पणी
  • अब विदेश मंत्रालय ने अमेरिका की रिपोर्ट पर दिया जवाब

अमेरिका की एक रिपोर्ट पर भारत के विदेश मंत्रालय से करारा जवाब देते हुए कहा कि यह रिपोर्ट पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण है। अमेरिका की धार्मिक स्वतंत्रता की रिपोर्ट वोट बैंक से प्रेरित है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि रिपोर्ट में भारत के खिलाफ पूर्वाग्रहपूर्ण बयान को आगे बढ़ाने के लिए चुनिंदा घटनाओं को शामिल किया गया है।

US report on international religious freedom

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल प्रेस कांफ्रेंस करते हुए

End of Feed