देश

हेलो, मैं CJI बोल रहा हूं, कनॉट प्लेस में फंस गया हूं...चीफ जस्टिस के नाम पर ठगी की कोशिश

सोशल मीडिया मंच एक्स पर मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ का नाम लेकर पैसे मांगने संबंधी एक पोस्ट के सार्वजनिक होने के एक दिन बाद दिल्ली पुलिस की साइबर प्रकोष्ठ एक्टिव हो गई है।

Image

CJI के नाम पर ठगी की कोशिश

Social Media: सोशल मीडिया के दौर में ठग ठगी करने के नए-नए तरीके ईजाद रहे हैं। क्या आम और क्या खास, ठग हर पैंतरा आजमाकर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक ठग ने भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के नाम पर ठगी करने की कोशिश की। इस शख्स ने इसके लिए एक्स का सहारा लिया और एक पोस्ट डालकर खुद को सीजेआई बताकर 500 रुपये मांगे। हालांकि, ये रकम छोटी है, लेकिन इस घटना से पता चलता है कि किस तरह सोशल मीडिया का इस्तेमाल लोगों को ठगने के लिए किया जा रहा है। मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है।

खुद को बताया सीजेआई

सोशल मीडिया मंच एक्स पर मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ का नाम लेकर पैसे मांगने संबंधी एक पोस्ट के सार्वजनिक होने के एक दिन बाद दिल्ली पुलिस की साइबर प्रकोष्ठ एक्टिव हो गई है। इसे लेकर एक सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। सार्वजनिक हुए पोस्ट के एक स्क्रीनशॉट के अनुसार सीजेआई कनॉट प्लेस में फंस गए हैं। किसी जालसाज ने न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ बन कर यह पोस्ट किया था।

जालसाज ने कहा, कनॉट प्लेस में फंस गया हूं

जालसाज ने कहा कि उसे सुप्रीम कोर्ट में कॉलेजियम की एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए वाहन के लिए तुरंत 500 रुपये की जरूरत है। इस फर्जी व्यक्ति ने लिखा, "हैलो मैं सीजेआई हूं और कॉलेजियम की जरूरी बैठक है और मैं कनॉट प्लेस में फंस गया हूं। क्या आप मुझे गाड़ी बुक करने के लिए 500 रुपये भेज सकते हैं? मैं अदालत पहुंचते ही पैसे लौटा दूंगा।" सुप्रीम कोर्ट के अधिकारियों ने पोस्ट पर संज्ञान लिया और दिल्ली पुलिस की साइबर शाखा में प्राथमिकी दर्ज कराई।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें