सोनिया गांधी के खिलाफ बिहार की अदालत में शिकायत दर्ज; राष्ट्रपति को 'बेचारी' कहने पर मुश्किल में 'मैडम'

Sonia Gandhi's Controversial Statement: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ बिहार की अदालत में शिकायत दर्ज कराई गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में टिप्पणी को लेकर मैडम सोनिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सोनिया की इस टिप्पणी के बाद भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है और वो माफी की मांग कर रही है।

'Bechari' Word for President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में ‘बेचारी’ टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ शनिवार को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की एक अदालत में शिकायत दर्ज कराई गई। मुजफ्फरपुर के एक वकील सुधीर ओझा ने सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए राष्ट्रपति का कथित रूप से अपमान करने के लिए प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर निर्देश का अनुरोध किया गया। ओझा ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा को भी सह-आरोपी बताया है और उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया है।

Sonia Gandhi's Controversial Statement

राष्ट्रपति को 'बेचारी' कहकर फंस गईं सोनिया गांधी।

‘बेचारी’ टिप्पणी करके राष्ट्रपति मुर्मू का किया अपमान?

मुजफ्फरपुर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में शिकायत दर्ज कराने के बाद ओझा ने मीडिया से कहा, 'सोनिया गांधी ने ‘बेचारी’ टिप्पणी करके राष्ट्रपति मुर्मू का अपमान किया है। यह देश की सर्वोच्च संवैधानिक प्राधिकारी का अपमान है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा इसमें सह-आरोपी हैं। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए।' अदालत इस मामले की सुनवाई 10 फरवरी को करेगी।

End of Feed