Communal Violence: बिहार में लौटा जंगलराज, बंगाल में सो रही हैं ममता दीदी, सांप्रदायिक हिंसा पर भड़के अनुराग ठाकुर

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 2, 2023, 01:20 PM IST

Communal Violence in Bihar and West Bengal: रामनवमी के दौरान बिहार और पश्चिम बंगाल सांप्रदायिक झड़पें हुईं। इस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिहार में 'जंगलराज' लौट आया है और पश्चिम बंगाल में ममता दीदी सो रही हैं।

Communal Violence in Bihar and West Bengal: रामनवमी उत्सव के दौरान सांप्रदायिक झड़पों को लेकर बिहार और पश्चिम बंगाल सरकारों पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को देश की राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जीतो अहिंसा दौड़ को संबोधित करते हुए हिंसा को लेकर बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि यहां 'जंगलराज' लौट आया है, बंगाल में ममता दीदी सो रही हैं।

communal violence in bihar, communal violence in west bengal, Anurag Thakur

Communal Violence in Bihar and West Bengal: अनुराग ठाकुर ने बिहार और बंगाल सरकार को घेरा

बिहार में लौटा जंगल राज

ठाकुर ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि मैं इतना ही कहूंगा कि जिस तरह से बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है और 'जंगलराज' आ गया है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि लालू शासन के दौरान जो जंगलराज था, वह तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से लौट आया है। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल और देश के अन्य हिस्सों में रामनवमी उत्सव के दौरान हुई हिंसा भी बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

End of Feed