कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा, कारोबारियों की जेब पर बढ़ा बोझ; जानें अपने शहर का रेट

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। 1 जून से नई कीमतें लागू होंगी। जिसके अनुसार दिल्ली में 42 रुपये और कोलकाता में करीब 53 रुपये कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े है।

Commercial Cylinder Price Hike: देशभर में 1 जून से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ गई हैं। सूत्रों के अनुसार दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 42 रुपये महंगा हो गया है। अब इसकी कीमत 3,113.50 रुपये हो गई है। वहीं कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 53.50 रुपये बढ़कर 3,255.50 रुपये हो गई है।

Gas Cylinder

सांकेतिक फोटो

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ें

सूत्रों के मुताबिक, 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं। इसकी कीमत में 11 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में इस सिलेंडर का रेट 821.50 रुपये हो गया है। हालांकि आम उपभोक्ताओं को राहत देते हुए घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

End of Feed