देश

Cold Wave: बर्फ का गोला बना उत्तर भारत, 2 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान; शीतलहर-कोहरे के डबल अटैक से रहें सावधान!

Cold Wave in India: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। दिल्ली से लेकर यूपी-एमपी, छत्तीसगढ़, हरियाणा-पंजाब समेत झारखंड में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। झारखंड एक शहर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आइये जानते हैं आपके शहर में कितना पारा लुढ़का है।

Image

Cold Wave: बर्फ का गोला बना उत्तर भारत, 2 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान; शीतलहर-कोहरे के डबल अटैक से रहें सावधान!

Cold Wave in India: उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मंगलवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा। कश्मीर के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, जबकि झारखंड के कांके में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। ठंड के कारण शहर के कई हिस्सों और घाटी में कुछ जगहों पर जलापूर्ति पाइप लाइन जम गई हैं।

कश्मीर में शून्य से नीचे तापमान

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। अधिकारियों ने बताया कि पंपोर के बाहरी इलाके में स्थित कोनीबाल घाटी में सबसे ठंडा दिन रहा और यहां तापमान शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। काजीगुंड में तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकेरनाग में शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

मौसम विभाग ने 26 दिसंबर तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है और 21 से 22 दिसंबर की मध्य रात्रि को घाटी के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में स्थानीय मौसम कार्यालय ने मंगलवार को अगले दो दिनों के लिए चार जिलों के निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर की स्थिति के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर जारी रहने की संभावना है।

दिल्ली-पंजाब में तापमान ने तोड़े रिकॉर्ड

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम था, जबकि अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब में फरीदकोट के बाद अमृतसर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लुधियाना और पटियाला दोनों में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

झारखंड में मंगलवार को अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जिसमें कांके 2.5 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे ठंडा रहा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें