Bahraich Violence: बहराइच में सीएम योगी की सख्ती से उपद्रवी बेदम, शहर में स्थिति सामान्य

Bahraich Violence: बहराइच में सोमवार को ही स्थिति को कंट्रोल कर शांति व्यवस्था को कायम कर लिया गया था। वहीं, पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जिला प्रशासन के साथ उपद्रवियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Bahraich Violence update: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती और पल-पल की मॉनिटरिंग से कुछ ही घंटों में बहराइच की घटना को कंट्रोल कर लिया गया। सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ग्राउंड जीरो पर उच्च अधिकारियों ने उतरकर बहराइच में सुनियोजित तरीके से माहौल बिगाड़ने की साजिश को नाकाम कर दिया।

Yogi Adityanath news

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

घटना से प्रभावित इलाकों को जोन में बांटा गया और बैरियर लगाकर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा यूपी पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है।सीएम योगी की सख्ती का असर है कि कुछ ही घंटों में उपद्रवी बेदम हो गए। बता दें कि सीएम योगी की उत्तर प्रदेश दंगा निरोधक नीति का ही असर है कि प्रदेश में पिछले साढ़े सात वर्षों में एक भी दंगा नहीं हुआ है।

End of Feed