गोरखपुर में CM योगी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- EVM से चुनाव जीतने पर क्यों लेते हैं शपथ

CM Yogi on Congress: गोरखपुर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के दौरान आयोजित रैली को संबोधित करते हुए सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि चुनाव में हार के बाद ईवीएम को दोष देना विपक्ष की प्रवृत्ति बन गई है।

CM Yogi on Congress: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर अराजकता का माहौल बनाने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को खतरे में डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में जीत मिलने पर विपक्षी दल इसका श्रेय अपनी मेहनत को देते हैं, लेकिन हारने पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने लगते हैं।

Yogi Adityanath (1)

सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो साभार- @myogiadityanath)

योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर बड़ा हमला

गोरखपुर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के दौरान आयोजित रैली को संबोधित करते हुए सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि चुनाव में हार के बाद ईवीएम को दोष देना विपक्ष की प्रवृत्ति बन गई है। उन्होंने सवाल किया कि यदि ईवीएम की विश्वसनीयता पर संदेह है तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी उसी व्यवस्था से चुनाव जीतने के बाद लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ क्यों लेते हैं। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, राज्य मंत्री एवं निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद एवं अन्य मंत्री और राजग के नेता मौजूद थे।

End of Feed