देश

मुख्यमंत्री विजय का तिरुचिरापल्ली पूर्व विधानसभा क्षेत्र में आज दौरा, मतदाताओं से करेंगे सीधा संवाद, जताएंगे आभार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय आज यानी 1 जून को तिरुचिरापल्ली पूर्व विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वे मतदाताओं से मुलाकात कर उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त करेंगे। यह कार्यक्रम धन्यवाद बैठक के रूप में सेंट जोसेफ कॉलेज में आयोजित किया जाएगा।

Image

मुख्यमंत्री विजय का तिरुचिरापल्ली का दौरा

CM Vijay Tiruchirappalli Visit: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय तिरुचिरापल्ली पूर्व विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताने के लिए आज यानी एक जून को तिरुचिरापल्ली का दौरा करेंगे। तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। विजय ने इस निर्वाचन क्षेत्र से भी जीत हासिल की थी और बाद में इस सीट से इस्तीफा दे दिया। तिरुचिरापल्ली पूर्व सीट पर, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) उम्मीदवार एस इनिगो इरुदयाराज के खिलाफ 27,416 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।

"धन्यवाद बैठक" में भाग लेंगे विजय

विजय ने पेरम्बूर निर्वाचन क्षेत्र में द्रमुक उम्मीदवार आर डी शेखर को 53,715 मतों के अंतर से हराया। हालांकि, विजय ने पेरम्बूर सीट अपने पास ही रखने के लिए तिरुचिरापल्ली सीट छोड़ने का विकल्प चुना। टीवीके सूत्रों ने बताया कि विजय के विमान से चेन्नई से रवाना होने और शाम करीब 4 बजे तक तिरुचिरापल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है। वह वहां सेंट जोसेफ कॉलेज में एक "धन्यवाद बैठक" में भाग लेंगे।

विधायकों को निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करने का निर्देश

तिरुचिरापल्ली में जारी परियोजनाओं के विकास की समीक्षा के अलावा एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के टीवीके कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने की भी उम्मीद है। विजय की यात्रा भी पार्टी के भीतर चल रही उस कवायद का हिस्सा है, जिसमें सभी टीवीके विधायकों को मतदाताओं का आभार जताने के लिए अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करने का निर्देश दिया गया है। इस बीच, तिरुचिरापल्ली में संवाददाता सम्मेलन में विधानसभा उपाध्यक्ष एम रविशंकर और टीवीके नेता कु पा कृष्णन ने कहा कि तैयारी जोरशोर से की जा रही है।

अजित कुमार के घर पहुंचे थे विजय

गौरतलब है कि तमिल फिल्म स्टार अजित कुमार अपनी मां मोहिनी मणि के निधन के बाद शनिवार को दुबई से चेन्नई लौट आए। इस दुखद समय में उनका परिवार शोक में डूबा हुआ है। फिल्म और राजनीतिक जगत से कई लोग उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं, जिनमें मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी शामिल रहीं। जानकारी के अनुसार, अभिनेता से राजनेता बने विजय भी अजित कुमार के घर पहुंचे और उन्होंने मोहिनी मणि के निधन पर गहरा दुख जताया।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

संविधान दिवस के मौके पर अपना घोषणापत्र जारी करेगी सपा, अखिलेश बोले-यह होगा PDA का 'प्रणपत्र'

संविधान दिवस के मौके पर अपना घोषणापत्र जारी करेगी सपा, अखिलेश बोले-यह होगा PDA का 'प्रणपत्र'

ताजिकिस्तान में SCO शासनाध्यक्ष परिषद की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, दुशांबे के लिए हुए रवाना

ताजिकिस्तान में SCO शासनाध्यक्ष परिषद की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, दुशांबे के लिए हुए रवाना

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में जिस 'हरमन संधू' का नाम आया सामने, वो निकला FBI का 'मोस्ट वॉन्टेड' अपराधी, जानें- क्यों बढ़ी चिंता

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में जिस 'हरमन संधू' का नाम आया सामने, वो निकला FBI का 'मोस्ट वॉन्टेड' अपराधी, जानें- क्यों बढ़ी चिंता

टाइगर श्रॉफ पर हमला : 3 शूटर, 7 राउंड फायरिंग, चश्मदीद ने घटना के बारे में क्या-क्या बताया

टाइगर श्रॉफ पर हमला : 3 शूटर, 7 राउंड फायरिंग, चश्मदीद ने घटना के बारे में क्या-क्या बताया

आज की ताजा खबर, 19 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी मामले में जांच के लिये 15 टीम गठित...फ्रांस दंगों को मिल रही हवा, भारत तक जुड़े तार...प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं