तमिलनाडु: CM विजय ने बुजुर्ग महिला को गिफ्ट किए अपने डियोर सनग्लासेस, हैरान हुए सब, महिला हुई भावुक

मुख्यमंत्री विजय कावेरी डेल्टा में सांबा धान की खेती और पेयजल आवश्यकताओं के लिए मेट्टूर बांध के फाटकों को खोलने और पानी छोड़ने के आधिकारिक कार्यक्रम के लिए सलेम पहुंचे थे।

CM Vijay Gifts Dior Sunglasses: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का एक बेहद भावुक और दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सलेम जिले के मेट्टूर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विजय ने अपने काफिले को रोककर सड़क किनारे खड़ी एक बुजुर्ग महिला चेल्लम से मुलाकात की और अपने महंगे क्रिश्चियन डियोर चश्मा उतारकर महिला को गिफ्ट में दे दिया।

Tamil nadu CM vijay

सीएम विजय का एक और निराला अंदाज

क्या है पूरा मामला?

मुख्यमंत्री विजय कावेरी डेल्टा में सांबा धान की खेती और पेयजल आवश्यकताओं के लिए मेट्टूर बांध के फाटकों को खोलने और पानी छोड़ने के आधिकारिक कार्यक्रम के लिए सलेम पहुंचे थे। यात्रा के दौरान उन्होंने एक खेत के पास विश्राम लिया और वहां स्थानीय किसानों व लोगों से बातचीत की। इसी दौरान जब वे बुजुर्ग महिला चेल्लम के पास पहुंचे, तो उन्होंने अपने धूप का चश्मा उतारकर उन्हें पहना दिया। महिला मुख्यमंत्री का हाथ थामकर उनके साथ चलती हुई दिखी और मुस्कुराते हुए भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया।

End of Feed