सीएम रेखा गुप्ता ने AAP पर लगाया पंजाब में कुशासन का आरोप, ऑपरेशन सिन्दूर पर केजरीवाल चुप्पी को लेकर साधा निशाना

Ludhiana West Bypoll: पंजाब के लुधियाना के अपने दौरे के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया और उन पर जहरीली शराब से हुई मौतों को दूर करने में विफल रहने और राज्य के शासन को खराब करने का आरोप लगाया।

Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को पंजाब के लुधियाना के अपने दौरे के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया और उन पर जहरीली शराब से हुई मौतों को दूर करने में विफल रहने और राज्य के शासन को खराब करने का आरोप लगाया। सीएम गुप्ता 19 जून को होने वाले लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जीवन गुप्ता के पक्ष में प्रचार करने हेतु एक जनसभा में भाग ले रही थी। बता दें, आम आदमी पार्टी ने लुधियाना पश्चिम सीट से मौजूदा राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Rekha Gupta

अरविंद केजरीवाल पर सीएम रेखा गुप्ता ने साधा निशाना

अरविंद केजरीवाल ने राज्य सरकार कर दिया खोखला: सीएम रेखा गुप्ता

सीएम गुप्ता ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोग नकली शराब से मर रहे हैं , लेकिन आप (अरविंद केजरीवाल) क्या कर रहे हैं? आप बिल्डर माफिया के साथ मिलकर गरीब किसानों की जमीन हड़प रहे हैं। दिल्ली के लोग, जिन्होंने आपको इतना समर्थन दिया था, आपसे थोड़ा नाराज हो गए और आप पंजाब में आकर बैठ गए। अरविंद केजरीवाल ने राज्य सरकार को खोखला कर दिया है।

End of Feed