देश

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की बड़ी मांग, CM नीतीश को मिले उप प्रधानमंत्री का दर्जा

Nitish Kumar: पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसके बाद बिहार विधानसभा चुनाव-2025 से पहले एक नई बहस छिड़ गई है। पूर्व मंत्री ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार उप प्रधानमंत्री बनें तो ये बिहार के लिए गर्व की बात होगी।

Image

नीतीश कुमार को देश का उप प्रधानमंत्री बनाया जाए- अश्विनी चौबे

Photo : Twitter

Nitish Kumar: पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए बड़ी मांग कर दी है। अश्विनी चौबे ने कहा कि सीएम नीतीश पीएम मोदी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। नीतीश कुमार ने एनडीए (NDA) के साथ लंबे समय तक संयोजक की भूमिका निभाई है और राष्ट्रीय राजनीति में उनका अनुभव काबिल-ए-तारीफ है। अश्विनी चौबे ने कहा अगर उन्हें उप प्रधानमंत्री बनाया जाता है, तो यह बिहार को जगजीवन राम के बाद एक और बड़ा सम्मान मिलेगा जो बिहार के लिए गर्व की बात होगी।

अश्वनी चौबे के बयान पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार का बयान

इस बीच जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि कौन क्या बोलते हैं? यह मेरा विषयगत संदर्भ नहीं है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह जी ने कल सार्वजनिक रूप से यह कहा कि 2025 का जो चुनाव है वह नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की राजनीतिक जोड़ी ने विपक्ष को राजनीतिक रूप से लकवा ग्रस्त घोषित करा दिया।

30 सीटों पर हमने लोकसभा चुनाव में शानदार विजय पताका पहराए। 174 से ज्यादा सीटों पर हमारी बढ़त है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य की जनता की उम्मीद हैं। उम्मीद भरी निगाहों से जनता देखती है, जिसका भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व हो, लोजपा का केंद्रीय नेतृत्व हो, राष्ट्रीय लोक मोर्चा का केंद्रीय नेतृत्व हो, यह तमाम सहयोगी पार्टियों को इस बात का एहसास है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article