हॉट एयर बैलून सफारी का CM खट्टर ने किया उद्घाटन, हरियाणा में पिंजौर को पर्यटन स्थल बनाना है लक्ष्य, देखें वीडियो

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 8, 2023, 01:40 PM IST

Hot Air Balloon Safari: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पिंजौर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए हॉट एयर बैलून सफारी का उद्घाटन किया।

Hot Air Balloon Safari: पिंजौर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यहां हॉट एयर बैलून सफारी का उद्घाटन किया। मनोरंजन सुविधा न केवल आगंतुकों को मौजूदा गतिविधियों से परे नई पर्यटन गतिविधियों की पेशकश करेगी बल्कि उन्हें पिंजौर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से परिचित होने की भी अनुमति देगी।

CM Manohar Lal Khattar inaugurates Hot Air Balloon Safari

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पिंजौर में हॉट एयर बैलून सफारी का किया उद्घाटन

हरियाणा के सीएम खट्टर ने बुधवार को पंचकूला जिले के पिंजौर में एक 'हॉट एयर बैलून' सफारी परियोजना का उद्धाटन करते हुए कहा कि राज्य में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और पर्यटन मंत्री कंवर पाल के साथ 'हॉट एयर बैलून' में सवारी करने वाले खट्टर ने संवाददाताओं से कहा कि यह पहल न केवल क्षेत्र को एक नई पहचान देगी, बल्कि रोजगार के अवसर पैदा करने में भी मददगार होगी। उन्होंने कहा कि पंचकूला क्षेत्र में पिंजौर-कालका को हिमाचल प्रदेश का प्रवेश द्वार माना जाता है और इसमें पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। 'हॉट एयर बैलून' नेचर सफारी परियोजना को, इसकी संचालक कंपनी के लिए व्यवहार्य बनाने के वास्ते खट्टर ने कहा, "हमने पहले दो वर्षों के लिए वीजीएफ (व्यवहार्यता अंतर निधि) देने का फैसला किया है।

End of Feed