पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी आज एक कार हादसे में घायल हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह बर्धमान से एक बैठक में शामिल होकर लौट रही थीं। इस हादसे में ममता बनर्जी के माथे में चोट आई है। हालांकि हादसे के बारे में अभी बहुत ज्यादा डिटेल नहीं आई है। जानकारी के अनुसार, खराब मौसम के कारण सीएम ममता हेलीकॉप्टर से नहीं लौटीं थी।
जानें क्या है पूरा मामला
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सीएम ममता की कार को दूसरे वाहन की चपेट में आने से बचाने के लिए कार को अचानक रोकना पड़ा। इस वजह से ममता बनर्जी को चोट लग गई।
पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि वर्धमान से कोलकाता जाते समय मुख्यमंत्री के काफिल के सामने दूसरी कार आ जाने की वजह से अचानक ब्रेक लगाना पड़ा। इस वजह से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के माथे पर चोट लग गई।
