कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, ठाणे के जुपिटर अस्पताल में हुए भर्ती

सीएम एकनाथ शिंदे को ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की पूरी जांच करने की सलाह दी है।

महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे को ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की पूरी जांच करने की सलाह दी है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है।

Eknath Shinde

ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती हुए एकनाथ शिंदे

बता दें, पिछले हफ्ते कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित थे। हालांकि बाद में वे ठीक हो गए थे। डॉक्टर ने सीएम को नियमित मेडिकल जांच कराने की सलाह दी। इसके अनुसार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ज्यूपिटर हॉस्पिटल ले जाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, एकनाथ शिंदे की डेंगू और मलेरिया की जांच की गई है। इस टेस्ट में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। लेकिन शरीर में सफेद कोशिकाएं कम होने के कारण उनका इलाज किया जा रहा है।

End of Feed