महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे को ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की पूरी जांच करने की सलाह दी है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है।
बता दें, पिछले हफ्ते कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित थे। हालांकि बाद में वे ठीक हो गए थे। डॉक्टर ने सीएम को नियमित मेडिकल जांच कराने की सलाह दी। इसके अनुसार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ज्यूपिटर हॉस्पिटल ले जाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, एकनाथ शिंदे की डेंगू और मलेरिया की जांच की गई है। इस टेस्ट में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। लेकिन शरीर में सफेद कोशिकाएं कम होने के कारण उनका इलाज किया जा रहा है।
