CM Bhajan Lal Sharma Corona Positive: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि उनकी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने लिखा कि ‘स्वास्थ्य समस्या के चलते आज स्वास्थ्य परीक्षण करवाने पर मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।’ शर्मा के अनुसार, ‘‘मैंने खुद को आइसोलेट कर रखा है और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं एवं आगामी सभी कार्यक्रमों में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित रहूंगा।’
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हुए कोरोना पॉजिटिव
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जब CM भजनलाल शर्मा के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली, तो उन्होंने सीएम भजनलाल शर्मा के जल्द स्वास्थ्य की कामना की।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कोविड पॉजिटिव होने की सूचना मिली, मैं उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
