CM भगवंत मान ने जेपी नड्डा से मुलाकात की, केंद्र ने पंजाब के किसानों के लिए DAP की आपूर्ति का दिया आश्वासन

उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात कर पंजाब के चालू कृषि सीजन के लिए DAP (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) उर्वरक की उपलब्धता पर चर्चा की।

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात कर पंजाब के चालू कृषि सीजन के लिए DAP (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) उर्वरक की उपलब्धता पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण समय में पंजाब को डीएपी आपूर्ति की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इसके बाद जेपी नड्डा ने उन्हें केंद्र की प्रतिबद्धता और पंजाब के लिए डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। मान के अलावा बैठक में सचिव (उर्वरक), पंजाब के मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव (पंजाब) भी शामिल हुए। सीएम मान ने कहा कि यह समझने योग्य है कि चूंकि 70 फीसदी डीएपी दूसरे देशों से आयात किया जाता है, इसलिए यूक्रेन संघर्ष और अन्य अंतरराष्ट्रीय कारणों से डीएपी की कमी है।

JP Nadda-Bhagwant Mann

उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने DAP की आपूर्ति का दिया आश्वासन

हालांकि , उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में डीएपी की जरूरत मुख्य रूप से 15 नवंबर तक है पंजाब के सीएम ने जोर देकर कहा कि इससे राज्य में गेहूं की बुवाई के मौसम को सुचारू रूप से चलाने में मदद मिलेगी और यह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के व्यापक हित में भी होगा। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने पंजाब प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उर्वरक विभाग बिना देरी के राज्य तक पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब के किसानों को डीएपी की निर्बाध उपलब्धता की गारंटी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

End of Feed