Ayodhya: रामलला के दर पर सीएम केजरीवाल! भगवंत मान संग राम मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2024, 08:42 AM IST

Ayodhya Ram Mandir: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान आज अयोध्या जाएंगे, जहां वो श्री रामलला के दर्शन पूजन करेंगे। इससे पहले यूपी के करीब 325 विधायकों ने सीएम योगी आदित्‍यनाथ के साथ नवनिर्मित राम मंदिर का दौरा किया और रामलला का दर्शन पूजन किया।

Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा हुआ तो देशभर के दिग्गज रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी आज अयोध्या पहुंचेंगे, जहां वो राम मंदिर में राम लला के दर्शन करेंगे और पूजा अर्चना करेंगे।

Kejriwal in Ayodhya Ram Mandir

अयोध्या के राम मंदिर में सीएम केजरीवाल और भगवंत मान।

रामलला का दर्शन करेंगे सीएम केजरीवाल और मान

अयोध्या के राम मंदिर में जब रामलला की प्रतिष्ठा होनी थी, तो समारोह का आयोजन किया गया था। विपक्षी गठबंधन INDIA में शामिल दलों ने निमंत्रण ठुकराते हुए अलग-अलग दलीलें दी थी। पहले तो नेताओं ने निमंत्रण न मिलने का मुद्दा उठाया और जब निमंत्रण मिला तो इस समारोह को राजनीतिक कार्यक्रम बताते हुए जाने से इनकार कर दिया। इसमें ममता बनर्जी, शरद पवार, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव जैसे नेता शामिल थे। अरविंद केजरीवाल ने भी उस वक्त ये कहा था कि वो अपने पूरे परिवार (पत्नी, माता-पिता और बच्चों) के साथ रामलला के दर्शन करना चाहते हैं। अब केजरीवाल और भगवंत मान अयोध्या में राम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

End of Feed