असम में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन हुआ हिंसक, पुलिस पर पथराव; कछार में निषेधाज्ञा लागू

असम के कछार में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ आयोजित एक रैली में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने भी लाठीचार्ज किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।

पश्चिम बंगाल के बाद अब असम में वक्फ कानून के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत देखने को मिली है। इस घटना के बाद कछार में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

End of Feed