2 घंटे का इंतजार और 10 मिनट की मीटिंग, CJP के सौरव और आशुतोष ने नड्डा के साथ की बैठक; क्या हुई चर्चा?

संसद मार्च के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधि आशुतोष रांका और अभिजीत दिपके ने करीब दो घंटे इंतजार के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर 10 मिनट तक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों से जुड़ा लिखित ज्ञापन सौंपा। CJP का दावा है कि जेपी नड्डा ने पार्टी और सरकार के भीतर इस मुद्दे पर चर्चा का आश्वासन दिया है।

Sansad March: संसद मार्च के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है। संगठन के प्रतिनिधि आशुतोष रांका और अभिजीत दिपके ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। सीजेपी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, करीब दो घंटे इंतजार के बाद दोनों नेताओं की जेपी नड्डा से लगभग 10 मिनट तक मुलाकात हुई। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों से जुड़ा एक लिखित ज्ञापन भी सौंपा।

cockroach janta party (5)

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों ने जेपी नड्डा से की बात। AI IMAGE

कॉकक्रोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया है कि सरकार की ओर से सुबह बातचीत की पहल की गई थी। इसी सिलसिले में दोपहर करीब 11:52 बजे CJP की तरफ से सौरव दास और आशुतोष रांका बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने के लिए रवाना हो चुके हैं। सौरव दास ने कहा, "सरकार की तरफ से बातचीत का बुलावा आया था। जेपी नड्डा जी से मुलाकात के दौरान युवाओं के हित में हमारी मांगें बिल्कुल साफ और अडिग रहेंगी। देश का युवा भारी संख्या में हमारे साथ जुटा हुआ है। हम यह लड़ाई जरूर जीतेंगे!"

End of Feed