VIDEO: 'भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च होगा', CJP प्रमुख अभिजीत दिपके का दावा; बोले- संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता

Sansad March: संसद मार्च से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दावा किया कि यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च होगा। उन्होंने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों में लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश हुई, लेकिन जंतर-मंतर पर एक महीने से चल रहा आंदोलन लोकतंत्र को नई ताकत दे रहा है। दिपके के मुताबिक, देशभर से लोग दिल्ली पहुंच रहे हैं और जंतर-मंतर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख रास्ते प्रदर्शनकारियों से भरे हुए हैं।

Sansad March: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने संसद मार्च से पहले बड़ा दावा करते हुए कहा कि यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च होने जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10-12 वर्षों से देश में लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की गई, लेकिन जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन ने लोकतंत्र को नई ऊर्जा दी है।

abhijeet dipke

अभिजीत दीपके बोले- भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च होगा। ANI

अभिजीत दिपके ने कहा कि देशभर से लोग संसद मार्च में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं। उनके मुताबिक, जंतर-मंतर की ओर आने वाले चारों प्रमुख रास्ते प्रदर्शनकारियों से भरे हुए हैं, जो आंदोलन को मिल रहे व्यापक समर्थन का संकेत है।

End of Feed