SEM कोर्ट में आज पेश होंगे सौरव, आशुतोष-अजिंक्य, क्राइम ब्रांच भी करेगी CJP नेताओं से पूछताछ

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए सीजेपी नेताओं को नया नोटिस जारी नहीं किया है लेकिन उन्हें सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच उसके कार्यालय आने के लिए कहा गया है।

CJP leaders: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे शुक्रवार को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) के समक्ष पेश होंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए सीजेपी नेताओं को नया नोटिस जारी नहीं किया है लेकिन उन्हें सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच उसके कार्यालय आने के लिए कहा गया है। क्राइम ब्रांच ने सीजेपी नेताओं को गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन ये नेता पेश नहीं हुए। तीनों ने पेश होने के लिए कुछ समय की मांग की।

CJP

सीजेपी नेताओं से पूछताछ करेगी क्राइम ब्रांच।

निजी संपत्ति में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने का आरोप

सीजेपी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने पेश होने के लिए और समय मांगा है। अपराध शाखा ने इन दोनों नेताओं को पेश होने का निर्देश दिया था। उनके खिलाफ 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर जाने के लिए एक निजी संपत्ति में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने और लोक सेवकों के काम में बाधा डालने के आरोप में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि शांति भंग न करने का हलफनामा देने के बाद उन्हें बुधवार को रिहा कर दिया गया।

End of Feed