फिर निकला CAA का जिन्न, मोदी के मंत्री अजय मिश्रा टेनी बोले- निश्चित रूप से लागू किया जाएगा यह कानून

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 27, 2023, 05:27 AM IST

Citizenship Amendment Act 2019: नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) एक बार फिर चर्चा में आग गया है। मोदी के मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि इसे जल्द लागू किया जाएगा।

Citizenship Amendment Act 2019: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री (MoS) अजय मिश्रा टेनी ने रविवार को कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) निश्चित रूप से आगामी महीनों में लागू किया जाएगा। राज्यसभा की विधायी समिति ने इसके लिए 30 मार्च 2024 तक नियम बनाने की समय सीमा निर्धारित की है।। उत्तर 24 परगना में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि ऐसे कई राजनीतिक दल हैं जिन्होंने CAA पारित होने पर अराजकता फैलाई। ये दल सुप्रीम कोर्ट भी गए और याचिकाएं दायर कीं। हमारे खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा 220 याचिकाएं दायर की गई हैं। हम निश्चित रूप से CAA पर कानून बनाने जा रहे हैं। हम इस कानून को बनाए रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपना मामला जरूर लड़ेंगे। यह हमारा वादा है। CAA निश्चित रूप से लागू किया जाएगा। इससे पहले दिन में अजय मिश्रा टेनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि CAA कानून पर काम जारी है और लोकसभा और राज्यसभा की समितियां इस पर काम कर रही हैं।

Ajay Mishra Teni, Citizenship Amendment Act 2019

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि CAA जल्द लागू किया जाएगा। (तस्वीर-ANI)

उन्होंने कहा कि यह बिल 9 दिसंबर, 2019 को लोकसभा में पारित हुआ। राज्यसभा में यह 11 दिसंबर, 2019 को पारित हुआ। 12 दिसंबर को यह एक अधिनियम बन गया। 10 जनवरी 2020 को यह अधिनियम लागू हो गया। अधिनियम बनने के बाद इस पर कुछ कानून और नियम बनाए जाने हैं। लोकसभा की विधायी समिति ने अगले साल 9 जनवरी की समय सीमा निर्धारित की है। राज्यसभा की विधायी समिति ने 30 मार्च 2024 की समय सीमा निर्धारित की है। निश्चित रूप से CAA कार्यान्वित किया गया।

End of Feed